गिरडीह, मार्च 29 -- डुमरी, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर डुमरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मैदान में शुक्रवार की रात भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। मशहूर भजन गायिका कल्पना पटवारी के सुमधुर भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मौजूद रहे और भजनों की धुन पर झूमते नजर आए।कल्पना पटवारी ने अपने खास अंदाज में माता रानी के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया। जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर पहुंचता गया। जय अम्बे गौरी, मेरी झोली भर दे जैसे लोकप्रिय भजनों पर पूरा मैदान गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.