बरेली, सितम्बर 24 -- बरेली कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग की शोध छात्रा कल्पना का प्रतिष्ठित इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आसीएसएसआर) की पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन हुआ है। कल्पना ने महाविद्यालय की उप प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा के निर्देशन में अपना शोध कार्य किया है। उनकी इस उपलब्धि से विभाग में खुशी का माहौल है। राजनीति शास्त्र विभाग की प्रभारी प्रो. मनमीत कौर ने बताया कि विभाग की शोध छात्रा का पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए चयन होना पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शोध के क्षेत्र में विभाग की सक्रियता और विद्यार्थियों की अकादमिक प्रतिभा को दर्शाती है। फेलोशिप के लिए चयन को कल्पना की शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों की महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है। विभाग के शिक्षकों और शोधार्थियों ने उन्हें इस सफलत...