आगरा, मई 2 -- दिल्ली की डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 30 अप्रैल से कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। दयालबाग स्थित संकल्प शूटिंग अकादमी के कोच विक्रांत सिंह तोमर ने बताया कि चैम्पियनशिप में अकादमी की ओर से 10 महिला शूटर प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को हुए ईवेंट में कल्पना यादव ने 600 में से 555, कनक दुबे ने 600 में से 563, पूर्णिमा सिंह ने 600 में से 551, मानसी आनंद ने 600 में से 538, उमिका शुक्ला ने 600 में से 538 अंक हासिल किए। इनके साथ मानवी राणा, सिद्धि अग्रवाल, प्रियांशी तिवारी और रिदमा परिहार ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंडियन टीम के ट्रायल को क्वालीफाई किया। अकादमी की ओर से मोनिका सिंह ने नेशनल ट्रायल के लिए क्वालीफाई करने वाली बालिकाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...