मथुरा, अप्रैल 24 -- कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा की पावन धरा आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठी, जब आगरा से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु श्री कल्पद्रुम पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, घीया मंडी पहुंचे। जिनालय परिसर भक्तों की उपस्थिति से जीवंत हो उठा और हर ओर "जय जिनेन्द्र" की मंगल ध्वनि गूंजती रही। कार्यक्रम का शुभारंभ ऊषा वेद द्वारा विधिपूर्वक शांति स्नात्र पूजा के साथ हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र भाव से पूजा के विशेष वस्त्र धारण कर परमात्मा की आराधना की। इसके पश्चात परमात्मा के मंदिर की पावन ध्वजा को अशोक कोठारी ने श्रद्धा से मस्तक पर धारण कर मंदिर की तीन परिक्रमा की। यह भी पढ़ें- ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम में गूंजा भक्ति का स्वर जय-जय पार्श्वनाथ प्रभु के उद्घोष के मध्य ध्वजा परिवर्तन का मंगलमय अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसने पूरे वातावरण को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.