रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। रामकृष्ण सेवा संघ की ओर से विवेकानंद विद्या मंदिर के स्वामी वेदांतानंद सभागार में कल्पतरु उत्सव का आयोजन किया जाएगा। शुरुआत गुरुवार को संध्या आरती के साथ होगी। वहीं, मुख्य उत्सव रविवार को होगा। शुरुआत सुबह छह बजे मंगल आरती से होगी। इसके बाद चंडी पाठ, कल्पतरु पूजा, हवन-भजन, भोग निवेदन और आरती के कार्यक्रम होंगे। अंत में भक्तों के बीच अन्न प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...