भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) परिसर में संचालित कल्चर एंड डीएसटी लैब में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद चिकित्सकों एवं लैब टेक्नीशियनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली की अग्रिम शुभकामना दी। इस मौके पर फागुनी गीत के गायन ने माहौल को होली के रंग में रंग दिया। इस मौके पर माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, कुमार अमरेश, लैब टेक्नीशियन जयवर्द्धन आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...