दरभंगा, मार्च 15 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 39वें अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह महोत्सव एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के तत्वावधान में सत्यभामा विवि, चेन्नई में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। कल्चरल प्रोसेशन तथा शास्त्रीय वाद्य एकल (नॉन-परकशन) में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि फोक ऑर्केस्ट्रा, शास्त्रीय नृत्य, वाद-विवाद (हिंदी), वक्तृत्व (हिंदी) एवं स्किट्स प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान प्राप्त कर विवि का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. संजय...