संभल, फरवरी 11 -- कल्कि संभल फिल्म के प्रोड्यूशर अमित जानी ने मंगलवार को एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा है कि फिल्म का पहला पोस्टर जारी होते ही सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क ने फिल्म के विरोध में बयान दिया, उसके बाद बयानों की बाढ़ आ गई है। शहर विधायक इकबाल महमूद द्वारा फिल्म के विरोध में दिए गए बयान के बाद अमित जानी ने विधायक को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म उनसे पूछकर तो बनेगी नहीं, वह देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सेंसर बोर्ड के चेयरमैन तो हैं नहीं। संभल के दंगे तो हुए थे, संभल दंगों में 209 लोग मारे गए थे। इसमें गलती किसकी है, अगर वह मना करेंगे, तो दंगों का सच थोड़े ही छुप जाएगा। दंगे सत्य घटना थे और सत्य घटना पर आधारित फिल्म है, इसलिए उसे दिखाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.