संभल, मार्च 1 -- संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित पावन कल्कि धाम में कुछ ही देर में फूलों की होली का भव्य उत्सव आरंभ होने जा रहा है। पूरा परिसर रंग-बिरंगे पुष्पों की खुशबू और भक्तिमय उल्लास से सराबोर है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष एवं जूना अखाड़े के जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज भी कल्कि धाम पहुंच चुके हैं। वह कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से भेंट-वार्ता के उपरांत धाम के निर्माणार्थ शिला पूजन करेंगे और इसके बाद फूलों की होली उत्सव में सहभागिता करेंगे। धाम परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु पहले से ही जुट चुके हैं। भक्तों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा है। भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्प वर्षा के साथ होली का यह आध्यात्मिक आयोजन भक्तों को अनूठा अनुभव देगा। धार्मिक आस्था और उत्सव की उमंग से सराबोर यह आयोजन संभल में होली के...