संभल, जून 11 -- जिले के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही बहुचर्चित कल्कि धाम सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फोर लेन सड़क का नक्शा तैयार कर लिया है। सड़क बनने के बाद देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कल्कि धाम पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। इसके लिए राजस्व विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। योजना के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी इंटरचेंज से वंश गोपाल धाम होते हुए कल्कि धाम तक 39.5 किलोमीटर लंबी फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराने हेतु राजस्व विभाग से आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। सड़क निर्माण के बाद कल्कि धाम की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। वर्तमान में श्रद्धालुओं को कई ...