गाजियाबाद, मार्च 18 -- संभल के एचौड़ा कम्बोह में निर्माणाधीन कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम चोटिल हो गए हैं। साहिबाबाद स्थित अपने आवास में पैर फिसलकर गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उनके सिर पर करीब 20 टांके आए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके सिर पर करीब दो इंच लंबा घाव हो गया था, जिसके बाद उनके सिर पर टांके लगाने पड़ेगा। हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और खतरे वाली कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य में आगे सुधार होने तक उन्हें अभी अस्पताल में ही भर्ती रखा जाएगा और उन्हें एक-दो दिन बाद छुट्टी दी जा सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थकों व अनुयायियों में चिंता की लकीरें फैल गईं, और वे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.