संभल, अगस्त 20 -- भगवान श्री कल्कि की पावन अवतारस्थली संभल में श्री कल्कि सेना (निष्कलंक दल) की ओर से 16 और 17 अगस्त को आयोजित 66वें श्री कल्कि जयंती महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश भेजा। मुख्यमंत्री ने महोत्सव की स्मारिका के प्रकाशन को प्रसन्नता का विषय बताते हुए इसे भगवान श्री कल्कि की दिव्य परंपरा, भारतीय आध्यात्मिक चिंतन और सनातन सांस्कृतिक विरासत से जनमानस को परिचित कराने का सार्थक प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि सनातन धर्म में भगवान श्री कल्कि को धर्म की पुनर्स्थापना, न्याय की प्रतिष्ठा और अधर्म के विनाश के प्रतीक के रूप में स्मरण किया जाता है। उनके आदर्श समाज को सत्य, कर्तव्य, आत्मसंयम और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से ज...