कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में संत रामपालजी महाराज का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रवचन सुने। सत्संग में कलयुग में सतयुग की शुरुआत भाग-5 का प्रसारण किया गया, जिसमें संत रामपालजी महाराज को कल्कि अवतार और सर्वोच्च ईश्वर कबीर साहिब का अवतार बताते हुए विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बताया गया कि भविष्य मालिका तथा प्राचीन भविष्यवाणियों के अनुसार कलियुग के लगभग 5500 वर्ष बीतने के बाद कल्कि अवतार का प्रकट होना और सनातन धर्म की स्थापना होना बताया गया है। वक्ताओं ने कहा कि संत रामपालजी महाराज से नाम दीक्षा लेकर सतभक्ति करने से व्यक्ति को जीवन में सुख और मोक्ष की प्राप्ति संभव है। साथ ही उनके द्वारा चलाई जा रही अन्नपूर्णा मुहिम का भी उल्लेख किया गया। ...