संभल, मार्च 8 -- संभल। किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने और नई तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कल्किधाम परिसर ऐंचोड़ा कंबोह में 9 व 10 मार्च को दो दिवसीय फसल क्रांति मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (पूसा) और दि फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित होगा। मेले में सरकारी और निजी कंपनियां उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के स्टॉल लगाएंगी, जहां किसानों को नई किस्मों के बीजों और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिकों की मौजूदगी में किसान गोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। मेले में गन्ना और आलू की फसलों को लेकर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें इन फसलों की बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.