संभल, मार्च 2 -- कल्किधाम ऐंचोड़ा कंबोह में रविवार को फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रात: कालीन बेला में मासिक सत्संग संपन्न हुआ। इससे पूर्व श्री कल्कि यज्ञशाला में यज्ञ में कल्कि पीठाधीश्वर व सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां दीं। यज्ञ आचार्य अखिलेश वशिष्ठ ने संपन्न कराया। यज्ञ के बाद कल्कि धाम में जूना अखाड़े के जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज पहुंचे। उन्होंने कल्कि भक्तों को आशीर्वचन दिया। कल्कि पीठाधीश्वर जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि स्वामी चक्रपाणि कल्कि धाम के संघर्षों के साक्षी हैं। आज 7 वर्ष बाद वह कल्कि धाम पधारे हैं। स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि वह अनेकों बार श्री कल्कि धाम आए हैं, लेकिन इस बार आगमन 7 वर्ष के बाद हुआ है। किंतु श्री कल्कि सेवादारों में वही पुराना उत्साह नजर आ रहा है। श्री कल्कि धाम का निर्माण आचार्य ...