जहानाबाद, अप्रैल 18 -- मेहंदिया, निज संवाददाता कलेर बाजार में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक हंसेडीह गांव निवासी नीरज कुमार का रहने वाला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से नीरज कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज कुमार का अपने गोतिया के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी क्रम में जब वह कलेर बाजार पहुंचा, तो गोतिया पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...