देवरिया, फरवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयब...