कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति भारत ने सीपी पाठक के बलिदान दिवस पर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर बरामदे में लगी प्रतिमा स्थल पर संगोष्ठी आयोजित की। समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर कहा कि शहिद पाठक ने शांति सद्भाव अमन चैन बनाए रखने में अपने कर्तव्यों का पालन कर आत्म बलिदान दिया। ऐसे कर्तव्य निष्ठ शहीद पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया। शिक्षक अनिल त्रिपाठी, नरेंद्र निगम एडवोकेट, निशा तिवारी एडवोकेट, ज्ञान चंद्र सोनकर एडवोकेट, हर्षित शुक्ला, पुरुषोत्तम बाजपेई, शालू तिवारी, प्रतिभा साहू, अमा पांडे, बीडी जायसवाल, वेदाश पांडे, तिलक चंद्र कुरील, माजिद इरशाद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...