कन्नौज, अप्रैल 24 -- विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति पर चर्चा करते हुए मंत्री ने पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यों पर जोर दिया। राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर पंचायत कल्याण कोष के तहत ग्राम पंचायत परसपुर के प्रधान को 10 लाख रुपये, जबकि मवई बिलवारी व बीलमपुर के पंचायत सदस्यों को 2-2 लाख रुपये की सहायता का डेमो चेक वितरित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत गुखरू (प्रथम) और सलेमपुर (द्वितीय) को सम्मानित किया गया।इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। कृषि विभाग ने उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी दी, जिस पर मंत्री ने ...