कलेक्ट्रेट में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, डीएम ने मेडल देकर बढ़ाया उत्साह
बलरामपुर, मई 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीबीएसई, आईसीएसई एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने जनपद के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा में मिली सफलता विद्यार्थियों के जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें। शिक्षा न केवल अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम है, बल्कि बेहतर नागरिक बनकर समाज व देश को आगे बढ़ाने का जरिया भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश व दुनिया को बेहतर बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.