सहारनपुर, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा कलेक्ट्रेट में बनाए गये सेल्फी प्वाईंट पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं अपर अधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने फोटो खिंचवाई। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करें। भारत की एकता को सुदृढ करने के साथ ही देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करें और भारतीय नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाएं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगे के साथ सैल्फी लेते हुए वेबसाइट हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर अपलोड की जाए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तिरंगे के सम्मान में सड़कों पर उमड़ा जोश, बाइक रैली ने दिया राष्ट्रएकता का संदेश सैल्फी अपलोड करने पर प्रमाण पत्र मिलेगा। उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा...