चंदौली, जून 21 -- चंदौली। संवाददाता देश और प्रदेश में लगातार हो रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया राज्य इकाई के कार्यकर्ता शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सचिव गुलाब चन्द के नेतृत्व में डीएम की गैर मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी को मांग पत्र सौंपा।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आज पूरे देश प्रदेश में लगातार हो रहे नीट, एसएसएसजीडी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से छात्रों युवाओं और परीक्षार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है। साथ ही अभिभावक के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ पर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें: अजय जिससे छात्रा सदमे में आकर आत्महत्या कर रहे हैं। प्रतिनिधि मण्डल ने ...