कलेक्ट्रेट में डॉगी मास्क पहन पहुंचा था, 'जेन-जी स्टाइल' प्रोटेस्ट के बाद अब सता रहा जान का खतरा; क्या वजह?
खंडवा, अगस्त 20 -- मध्यप्रदेश के खंडवा का एक मामला इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है । दरअसल यहां मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई जारी थी। उसी बीच निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौर एक युवक को कुत्ते का मास्क पहनाकर अधिकारियों की टेबल तक ले आए। उन्होंने निगम द्वारा संचालित श्वान बधियाकरण केंद्र को लेकर 40 लाख का भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए थे। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में बना था। जिस पर अब निगम प्रशासन का पक्ष भी सामने आया है। निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के अनुसार बीते 4 सालों में 7768 कुत्तों की नसबंदी की गई है, साथ ही श्वान बधियाकरण केंद्र के संचालन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से ई टेंडर के माध्यम से होना बताया है। इधर वायरल हुआ डॉगी का मास्क पहना फरियादी अब खुद को जान से खतरा बता रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.