देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सोशल सेक्टर से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ करें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जमीनी स्तर पर पहुंचाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र करें निपटारादिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग डीएम ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उनके लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले दिव्यांगजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर ...