झांसी, मई 11 -- झांसी। मोहल्ला बाहर ओरछा गेट, कपूर टेकरी सहित अन्य इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। करीब 40-50 हजार की आबादी वाला पहाड़ी क्षेत्र बूंद-बूंद को तरस रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं-पुरुष खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिम्मेदारों से पानी मांगा। साफ कहा कि आश्वासन तो खूब मिले। पर, इतनी बड़ी आबादी के बीच अब तक न टंकी बन सकी और न ही पाइप डाली गई। झाँसी के बाहर ओरछा गेट, कपूर टेकरी सहित आसपास के मोहल्ले में पेयजल किल्लत कराकर है। रहवासी दूर-दराज से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं। सोमवार को मोहम्मद मुकीम कुरैशी के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- पानी की किल्लत पर मंत्री प्रतिनिधि ने जल निगम को दिया अल्टीमेटम मुख्यमंत्री को संबोधित दिए ज्ञापन में बताया गया कि 40-50 हजार की आबा...