बलरामपुर, सितम्बर 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची में हुए बदलावों तथा एसआईआर प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई। देशभर में कांग्रेसियों की ओर से 28 सितंबर को जिला स्तर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया जरूरी है। मतदाता सूची से जुड़े सवालों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा होनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव और मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Noida News: वोटर लिस्ट में ह...