सहारनपुर, सितम्बर 9 -- सहारनपुर। सहारनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद के समर्थन में अलीगढ़ से हैदराबाद तक विरोध तेज हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को गिराए जाने के विरोध में हैदराबाद स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आजाद यूनाइटेड स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार और सहारनपुर डीएम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार मस्जिदों, मदरसों को निशाना बना रही है। उन्होंने सहारनपुर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण को केवल एक घटना नहीं, बल्कि पहचान पर हमला बताया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा और आरएसएस के एजेंडे का हिस्सा है और इससे देश की गंगा-जमुनी संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है। प्रदर्शन के दौरान नारे लग...