मेरठ, जुलाई 23 -- आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए सपा के नेता हिमांशु सिद्धार्थ को बुधवार को जमानत होने पर बागपत जिला कारागार से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मेरठ पहुंचने पर उनका स्वागत भी किया। हिमांशु सिद्धार्थ ने अपनी रिहाई के बाद सभी समर्थकों, अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। दूसरी ओर, सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनता के मुद्दों को उठाने का संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला मशाल जुलू...