बरेली, जुलाई 22 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने नारेबाजी और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप है, किसानों की मांगों को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जाता है। हर तरह से किसान का शोषण किया जा रहा। यूनियन के प्रवक्ता हाजी इकबाल एडवोकेट और जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान अपनी मांगों के संबंध में कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुये पहुंचे। यहां उनको सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। किसानों का कहना है, धान और गन्ने की फसल का समय है। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन एक ओर आवारा पशु फसल को बर...