सहारनपुर, जुलाई 22 -- सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच सहारनपुर के कार्यालय पर हिंदू संगठनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा अवैध घोषित किए जाने, सांसद इमरान मसूद द्वारा न्यायालय के आदेश पर सवाल उठाए जाने तथा मस्जिद में नमाज अदा किए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बजरंग दल के पूर्व प्रांत अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित मस्जिद को लेकर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के बाद प्रशासन को नियमानुसार आगे की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश का सभी को सम्मान करना चाहिए। हिंदू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि मस्जिद से संबंधित मामला मार्च 2025 से न्यायालय में ...