सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ईमानदारी व सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, सम्मान और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्ट्रेट कर्मचारी और अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्...