रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 40 स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मेयर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि शहर का संतुलित विकास आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास से ही संभव है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद चंद्रसेन चंदा, पार्षद पवन राणा, कृष्ण शर्मा, हरेंद्र शर्मा, चेतन शर्मा और धीरेंद्र मिश्रा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के क्लाउड 9 सोसाइटी में मंदिर का उद्घाटन, सुंदर कांड के साथ भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- मुखर्जी नगर में पांच सड़कों का शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...