अंबेडकर नगर, जून 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं अपर जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु ने स्वयं सफाई कार्य में भाग लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की गई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।इस यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में चला वृहद स्वच्छता अभियान, अधि...