उन्नाव, दिसम्बर 9 -- उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित चकबंदी अधिकारी (अन्तिम अभिलेख) न्यायालय को अब भूतल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह न्यायालय कक्ष संख्या 16 में कार्य करेगा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी न्यायालय पूर्व में द्वितीय तल पर कक्ष संख्या 57 में संचालित किया जाता था। इससे सीढ़ियां चढ़कर द्वितीय तल पर पहुंचने में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजनों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इसपर डिप्टी कलेक्टर/बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी रामदेव निषाद ने डीएम गौरांग राठी से न्यायालय को भूतल पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया था। फरियादियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर डीएम ने प्रस्ताव को सहमति दे दी है। मंगलवार को इस नए न्यायालय कक्ष का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वित्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.