मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरनगर। डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कलेक्ट्रेट जिला पंचायत सभागार में डीएम उमेश मिश्र , एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया । डीएम ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने समानता, स्वतंत्रता, और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक है हमें उनके बताएं मार्ग पर चलकर एक न्याय पूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरुषों के आदर्शो पर चलकर अपने कर्तव्यों को पूरा करें। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का किया काम एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन...