भभुआ, फरवरी 13 -- (पेज तीन) भभुआ। चैनपुर के मुजावर टोली निवासी सनाउल्लाह खान की बाइक समाहरणालय गेट के पास से शुक्रवार को चोरी कर ली गई। वह बाइक खड़ी कर डीएम से मिलने चले गए थे। लौटने पर उसकी बाइक नहीं दिखी। उन्होंने अपने स्तर से पता करने की कोशिश की। जब कोई जानकारी नहीं मिली तो भभुआ थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई। महाशिवरात्रि पर सुरक्षा में पुलिस रहेगी मुस्तैद रामपुर। महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रहीगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। बेलांव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि नौहट्टा की बड़वा पहाड़ी व करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया सबार शिव मंदिर में अधिक भीड़ जुटती है। इन जगहों पर पुलिस अफसर के साथ महिला-पुरुष पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। रामपुर के 8342 लाभुकों का सत्यापन किया ...