कलेक्ट्रेट और कोर्ट के चारों ओर अवैध पार्किंग, पैदल चलना भी दूभर
लखनऊ, मई 9 -- हिन्दुस्तान पड़ताल कैसरबाग में कलेक्ट्रेट और कोर्ट के चारों ओर सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग 400 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के पहले जाम, 40 वर्षो से सड़क पर पार्किंग लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ का कैसरबाग इलाका पिछले 40 वर्षों से भीषण अवैध पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय, स्वास्थ्य भवन और बलरामपुर अस्पताल जाने वाली सभी मुख्य सड़कों पर वाहनों का इस कदर कब्जा है कि राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य भवन चौराहे से लेकर कोर्ट के गेट नंबर तीन, चार और पांच तक सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। कोठी दर्शन विलास, कोठी गुलिस्तान-ए-इरम और लाल बारादरी मार्ग का भी यही हाल है, जहां अवैध पार्किंग के कारण सड़कें संकरी गलियों में तब्दील हो गई हैं।
रोडवेज बसों के अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.