मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- डीएम कार्यालय पर सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन करके उत्तराखंड कोटद्वार निवासी दीपक कश्यप के ऊपर लगे फर्जी मुकदमें को खत्म की मांग की गई। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट साहब को सौंपा। इसके अलावा गत एक फरवरी को रविदास जयंती पर चरथावल थाने के गांव घिस्सुखेड़ा में हुए झगड़े में दो नाबालिग बच्चों पर मुकदमा दर्ज होने पर नाराजगी जताई। साथ ही एसएसपी से सही जांच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। धरने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.