जयपुर, जनवरी 15 -- राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य में बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए भाजपा पर हमला बोला है। इसके साथ ही अफसरों को नसीहत देते हुए फटकार भी लगाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोटासरा ने कहा- जो भी कलेक्टर हैं, सुन ले कान खोलकर, कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इनकी पुंगी बजा देगा।कान खोलकर सुन लें कलेक्टर... डोटासरा ने आरोप लगाया है- कांग्रेस के वोट काटने के उद्देश्य से मोदी सरकार और भाजपा शीर्ष स्तर पर योजनाबद्ध षड्यंत्र रचा गया है। इसके लिए भाजपा नेता अधिकारियों पर दवाब बना रहे हैं। इस मामले में डोटासरा ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा- जो भी कलेक्टर हैं, सुन ले कान खोलकर, कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता इनकी पुंगी बजा देगा। अगर इन लोगों ने भाजपा की सह से कोई गलत काम किया। यह भी पढ़ें...