मधुबनी, मार्च 7 -- कलुआही,निज प्रतिनिधि। कलुआही प्रखंड के दो पंचायत हरिपुर दक्षिण एवं करमौली पंचायत में 18 मार्च को होने वाले पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए छ: अभ्यर्थी एवं सदस्य पद के लिए 19 अभ्यर्थी ने नामांकन किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी वह बीडीओ अपूर्व रानी ने बताया की हरिपुर दक्षिण पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए गौरी देवी एवं रजनीश कुमार वत्स सहित चार अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, तो वहीं करमौली पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने नामांकन किया। हरिपुर दक्षिण पंचायत में सदस्य पद के लिए 8 अभ्यर्थी जिसमें चार महिला एवं चार पुरुष एवं करमौली पंचायत में सदस्य पद के लिए 11 अभ्यर्थी में नामांकन किया। जिसमें छ: महिला एवं पांच पुरुष है। नामांकन की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। इससे पूर्व भ...