चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के कलुंगा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे एक दंतैल हाथी फिर पहुंच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने इसकी सूचना रेलवे को दी। साथ ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई। हाथी को रेलवे क्रासिंग के पास से खदेड़ कर पास के जंगल में ले गई। जहां से रात्रि में हाथी को पुन: जंगल में खदेड़ा जाएगा। बता दें कि एक दंतैल हाथी पिछले 10 दिनों से कलुंगा और कांसबहाल रेलवे स्टेशन के बीच जंगल में घूम रहा है। वह बार-बार रेलवे क्रासिंग के पास आ जाता है। जिससे वन विभाग की सूचना पर रेलवे को ट्रेनों की स्पीड नियंत्रित करनी पड़ती है। वहीं वन विभाग की टीम उक्त हाथी को खदेड़ कर जंगल पहुंचा देती है। लेकिन फिर हाथी इसी इलाके में लौट आता है। जिस कारण वन विभाग की भी परेशानी बढ़ी ...