बरेली, जून 23 -- विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में मिनी बाईपास स्थित नाइस जिम में ओपन बरेली आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 16 जिलों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला और पुरुष वर्ग में आठ अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 0-50 किलोग्राम भार वर्ग में मो. फैज ने प्रथम, मुजम्मिल खान ने द्वितीय और नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50-55 किलोग्राम वर्ग में प्रीत प्रथम, पवन द्वितीय और विजय तृतीय रहे। 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में अतुल कश्यप ने पहला, मुजीब ने दूसरा और नूर रजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60-65 किलोग्राम वर्ग में महद प्रथम, अब्दुल कादिर द्वितीय और राहुल परिहार तृतीय रहे। वहीं 65-70 किलोग्राम वर्ग में कलीम हुसैन प्रथम, शुभ...