पीलीभीत, अप्रैल 26 -- कलीनगर। कलीनगर में अधिवक्ता संघ का चुनाव पांच मई को संपन्न होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो दो आवेदन किए गए हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर एक आवदेन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध तय होना माना जा रहा है। चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन ही मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...