पीलीभीत, दिसम्बर 10 -- पीलीभीत। अब तक संपत्तियों की खरीद की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पूरनपुर तक दौड़ लगाने वालों को राहत भरी खबर है। शासन ने अधिसूचना जारी कर कलीनगर तहसील में उप निबंधक कार्यालय खोलने को हरी झंड़ी दी है। रजिस्ट्री दफ्तर खुलने से यहां लगभग 170 राजस्व गांवों को लाभ मिलेगा। एआईजी स्टांप सतीश त्रिपाठी ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद अब पद सृजन, भवन और अन्य प्रक्रिया पूरी कराने की कवायद करेंगे। राज्यपाल की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद जारी अधिसूचना में कलीनगर को नया रजिस्ट्रीकरण उप जिला सृजित कर दिया गया है। इसमें रजिस्ट्रीकरण उप जिला पूरनपुर के राजस्व गांव भी लिए गए हैं। अब लोगों को जमीन की खरीद या बिक्री के लिए पूरनपुर की दौड़ बचेगी। रजिस्ट्री दफ्तर के लिए जारी अधिसूचना के बाद अब अग्रिम कवायद की जाएगी। कलीनग...