मथुरा, जून 26 -- प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज में निर्जला एकादशी के पर गुरुवार को प्रात: मंत्र उच्चरणों के बीच सेवायतों ने ठाकुरजी का 51 किलो पंचामृत से अभिषेक किया। ठाकुरजी को फूलों की कलियों की पोशाक धारण करायी गयी। मंदिर सेवायत जगदीश गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी, जगदीश शरण गोस्वामी, मुन्नीलाल गोस्वामी द्वारा 51 किलो दूध-दही, शहद-घृत-बूरा सुगंधित जड़ी बूटियां से अभिषेक किया गया। भगवान को फूलों की कलियों की पोशाक धारण कराते हुए फूल बंगला सजाया गया। बिहारी लाल गोस्वामी ने भक्तों को सबसे बड़ी एकादशी निर्जला एकादशी का महत्व सुनाया। सुगंधित शरबत व मिल्क रोज की प्याऊ लगाई गई। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर गूंजे भजन, शरबत वितरण किया श्रीकृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ मनमोहन सर्राफ न...