घाटशिला, मार्च 23 -- पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत जामदा पंचायत के बड़ाभालकी गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित षोडस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के दूसरे दिन रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कार्यक्रम में पहुंचे। मौके पर सोरेन ने कहा जब चैतन्य महाप्रभु जगन्नाथ धाम पुरी से इस रास्ते से होकर लौट रहे थे, तब यहां आश्रय लिया और उन्होंने ने झारखंड का नामकरण दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह महाप्रभु ने संकीर्तन के माध्यम से ईश्वर के प्रति प्रेम पूर्ण समर्पण, निस्वार्थ प्रेम,दीनता और सहिष्णुता को ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य बताया। उसी तरह यह संदेश हमें संकीर्तन के माध्यम से समाज को बताने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सोरेन के पुत्र सिमल सोरेन,व बबलू नाथ सोरेन, भाजपा के गणेश सरदार, दुलाल मंडल, समाजसेवी पाल्टू मंडल, अपूर्व मंडल, उज्जवल कुमार मंडल उपस्थित थे। आय...