मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। कांशीराम नगर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा व्यास धीरशांत दास ने कहा कलियुग में जो मनुष्य हरिनाम परायण है वही सफल है। कलियुग उन्हें बाधा नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने बताया भगवान कृष्ण ने भक्तों के कल्याण के लिए ही अनंत अवतार लिए। उन्हीं में से हरि नाम भी प्रभु का एक अवतार है। भगवान और भगवान का नाम भी अभिन्न हैं। नाम नामी का अभिन्न स्वरूप है। जिनके जीवन में हरिनाम आ गया समझो हरि आ गए। उन्होंने बताया नाम आश्रय ही भगवान का आश्रय है। व्यवस्था में उमा यादव, डा. संजीव यादव, सारिका अग्रवाल, सोनाली सरोज, निखिल, निर्देश पाल, प्रेमा पांडे,ममता चौधरी, हेमा जोशी, नेहा, सुधा शर्मा, दीप शिखा, सौरभ, विनोद कुमार, कृष्णा गुप्ता आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आनंद और प्रेम के प्रदाता हैं भगवा...