सासाराम, जून 3 -- डेहरी, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- कलियुग में राम नाम कल्पवृक्ष के समान है: निशि दीदीराम नाम की प्रासंगिकता कलियुग में राम नाम कल्पवृक्ष के समान है, जो मनवांछित फल देने वाला है, और सभी प्रकार के कल्याणों का निवास स्थान है। यह नाम इतना परम पवित्र और मंगलकारी है कि इसके स्मरण से निकृष्ट जीव भी श्रेष्ठता को प्राप्त कर लेता है और भवसागर से पार हो जाता है। उक्त बातें डेहरी प्रखंड के दरिहट गांव में आयोजित रहे 11 दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ के दौरान चित्रकूट धाम से आईं प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ निशि दीदी ने श्री राम कथा के पहले दिन कही। उन्होंने कहा कि यह राम नाम इस भयानक कलियुग के काल में कल्पवृक्ष के समान है, जिसके स्मरण मात्र से ही संसार के सारे जंजाल (माया-मोह के बंधन और दुःख) शांत हो जाते हैं। यह राम नाम कलियुग में सभी मनोवांछित ...