गाजीपुर, फरवरी 12 -- खानपुर। क्षेत्र के बभनौली स्थित बाबा बिछुड़ननाथ महादेव धाम में धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन आचार्य सोमेश परसाई के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। आचार्य ने प्रवचन में कहा कि यदि भक्तों में अभिमान आ जाए तो भगवान स्वयं उसका नाश कर देते हैं। किसी भी कार्य की सफलता के लिए सत्य, संकल्प और सिद्धि आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को अभिषेक, विष्णु को कीर्तन, देवी को अर्चन, सूर्य को अर्घ्य और गणेश जी को तर्पण प्रिय है। धन प्राप्ति के लिए गणेश भगवान को पंचामृत से तर्पण करने की सलाह दी। साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री और नीलमणि शास्त्री के सान्निध्य में अग्नि पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि रामकृष्णानंद ने सत्संग में कहा कि कलियुग में भजन से ही कल्याण संभव है। समर्पण भाव से शिवाराधना करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.