मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर प्रभात जर्दा फैक्ट्री स्थित एक सभागार में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को हुआ। अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य विष्णु शर्मा ने श्री कृष्ण-रुक्मिणी के पुत्र प्रद्युम्न के जन्म रहस्य, शम्बरासुर का वध एवं उद्धार के साथ स्यमन्तक मणी की कथा का वर्णन किया। कथाव्यास ने कहा कि कलियुग में नाम जप यज्ञ की प्रधानता से प्राणी को भगवान मुक्ती देते हैं। कथा के मध्य में सुदामा चरित्र की झांकी प्रस्तुत की गई। कथा के अंत में आरती हुई। मौके पर विधायक रंजन कुमार, मेयर निर्मला देवी, विजेन्द्र चौधरी, अमित रंजन, सौरभ शर्मा, सीमा शर्मा, मानव मृणाल, कुश, चैतन्य चन्दा, राजा कुमार, मयंक, राज, कर्ण, विक्रम रिंकू आदि थे। यह भी पढ़ें- कलियुग में नाम जप यज्ञ से प्राणी को भगवान देते हैं मुक्ती : विष...